होमहिमाचलसुपर स्टोरीसरकारी योजनाराशिफलयूटीलिटीमेरी पांगीबिज़नेस न्यूज़टेक्नोलॉजीअभी-अभी

Weather Alert: जनजातीय क्षेत्र पांगी में भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी; जानें यात्रा को लेकर क्या हैं नए निर्देश

Weather Alert: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजातीय उपमंडल में जनजीवन प्रभावित कर दिया है। प्रशासन ने पत्थर गिरने (landslide) और भूस्खलन की संभावनाओं को देखते हुए एक विशेष एडवाइजरी जारी की है। एसडीएम अमनदीप सिंह ने आम लोगों से अनावश्यक यात्राएं न करने की अपील की है। क्या आप यात्रा का प्लान बना रहे हैं? तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है।
admin
admin
06:43 AM 05 Apr 2026
Share
Weather Alert: जनजातीय क्षेत्र पांगी में भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी; जानें यात्रा को लेकर क्या हैं नए निर्देश

Weather Alert:  पांगी: जनजातीय उपमंडल पांगी में मौसम के मिजाज ने एक बार फिर करवट ले ली है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने सड़कों और रास्तों को जोखिम भरा बना दिया है। आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उपमंडल दंडाधिकारी अमनदीप सिंह ने अलर्ज जारी करते हुए बताया कि मौजूदा समयें पांगी में पहाड़ियों से पत्थर गिरने का खतरा काफी बढ़ गया है, इसलिए लोगों को विशेष एहतियात बरतने की आवश्यकता है।

प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का मुख्य उद्देश्य किसी भी बड़ी दुर्घटना को टालना है। एसडीएम ने लोगों से स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जब तक कोई अत्यंत आवश्यक कार्य न हो, तब तक अनावश्यक यात्राओं से बचें। बारिश के दौरान सड़कें फिसलन भरी हो जाती हैं और कब पहाड़ का कौन सा हिस्सा खिसक जाए, यह कह पाना मुश्किल होता है। यदि घर से निकलना अनिवार्य है, तो पूर्ण सावधानी बरतें और प्रशासन, पुलिस तथा बीआरओ  द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का हर हाल में पालन करें।

भूस्खलन और पत्थर गिरने का है डर

जनजातीय क्षेत्रों में बारिश के दौरान पहाड़ी रास्तों पर पत्थर गिरने की घटनाएं आम हो जाती हैं, जो जानलेवा साबित हो सकती हैं। मौसम को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने उन सभी संवेदनशील स्थानों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं, जहाँ भूस्खलन की संभावना अधिक रहती है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा के दौरान सतर्क रहें और रास्तों पर बीआरओ द्वारा दी गई चेतावनी के बोर्ड पर ध्यान दें।

आपात स्थिति में क्या करें?

प्रशासन ने लोगों से किसी भी प्रकार की पैनिक स्थिति न बनाने की भी अपील की है। यदि आप कहीं फंस जाते हैं या आपको किसी आपदा की सूचना मिलती है, तो तुरंत अपने निकटतम प्रशासनिक केंद्र या पुलिस इकाई को सूचित करें। आपकी एक छोटी सी जानकारी किसी की जान बचा सकती है। प्रशासन की ओर से पूरी मशीनरी को अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत राहत पहुंचाई जा सके। सुरक्षित रहें और मौसम के साफ होने तक धैर्य बनाए रखें।

Chamba Pangi Chamba Pangi Jukaru Chamba Pangi Latest Update chamba pangi news today Chamba Pangi Road Accident Chamba Pangi Road Status Chamba Pangi snowfall News Chamba to Pangi Route Chmba Pangi News
End of Article
Web Title: tribal subdivision heavy rain alert advisory travel safety
Published On: Apr 05, 2026 | 06:43 AM
Pangi Live Hindi News | Latest Himachal India Updates Page Not Found - Pangi Live Hindi News | Latest Himachal India Updates
404

Page Not Found

The page you are looking for might have been removed or is temporarily unavailable.

Go to Homepage
Browse Categories
अभी-अभी हिमाचल सुपर स्टोरी चंबा Education/Job
← Go Back

404 Not Found