होमहिमाचलसुपर स्टोरीसरकारी योजनाराशिफलयूटीलिटीमेरी पांगीबिज़नेस न्यूज़टेक्नोलॉजीअभी-अभी

Himachal Weather Update: रोहतांग और पांगी में बर्फबारी, 5 जिलों में बारिश का दौर जारी; Yellow Alert जारी

हिमाचल प्रदेश में कुदरत के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ रोहतांग और शिंकुला दर्रा में बर्फबारी के कारण मार्ग बंद कर दिए गए हैं, वहीं मैदानी इलाकों में पारा 33 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अब 17 मार्च तक बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। जांस्कर पुलिस और लाहौल प्रशासन ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
admin
admin
06:43 AM 05 Apr 2026
Share
Himachal Weather Update: रोहतांग और पांगी में बर्फबारी, 5 जिलों में बारिश का दौर जारी; Yellow Alert जारी
Himachal Weather Update:  हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली हु़ई है। वीरवार को जहाँ लाहौल-स्पीति के रोहतांग और शिंकुला दर्रा में हल्की बर्फबारी हुई, वहीं प्रदेश के पांच प्रमुख जिले ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन और मंडी में बारिश का दौर जारी है।  लाहौल-स्पीति और जांस्कर पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए कड़े कदम उठाए हैं। Himachal Weather के अनुसार, शिंकुला दर्रा पर लगातार हो रही बर्फबारी के कारण सड़क पर सफर करना अब सुरक्षित नहीं रह गया है। इसके चलते प्रशासन ने इस रूट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। पुलिस थाना जांस्कर ने सार्वजनिक परामर्श जारी कर स्थानीय लोगों और पर्यटकों को मौसम खुलने तक इस मार्ग पर न जाने की हिदायत दी है। मनाली में भी हल्की बारिश शुरू होने से करीब डेढ़ महीने से चल रहा सूखा (Dry Spell) खत्म होने की उम्मीद जगी है।

17 मार्च तक खराब रहेगा मौसम, ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते 17 मार्च तक प्रदेश के कई हिस्सों में Himachal Weather Update चिंताजनक बना रह सकता है। वीरवार को कई स्थानों पर तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश हो सकती है। इस बदलाव से बागवानों और किसानों के चेहरे खिल गए हैं, क्योंकि लंबे समय बाद हो रही यह बारिश फसलों के लिए संजीवनी साबित हो सकती है।

उधर चंबा के पांगी घाटी में सुबह से लगातार निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। वहीं उचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। जिसमें सुराल, चसग, परमार भटौरी में सुबह से बफबारी हो रही है। जिला मुख्यालय में में बारिश का दौर जारी है। उधर पांगी प्रशासन की ओर से बर्फबारी को देखते हुए एचआरटीसी की सेवा को कुछ दिनों के लिए बंद करने के आदेश जारी किए हुए है। हलांकि पांगी में मार्च माह में मौसम खुलते ही घाटी में जनजीवन पटरी पर लौट आया हुआ है। घाटी के वि​भिन्न रूटों पर एचआरटीसी की ओर से सेवाएं बहाल कर दी हुई थी। लेनिक बीते देररात से हो रही बारिश ने एक बार भी घाटी को शीतलहर की चपेट में ले लिया हुआ है। हलांकि प्रशासन से स्थानीये लोगों को हिदायत बरतने की की सलह दी हुई है।

Himachal Weather Update
End of Article
Web Title: himachal weather snowfall rohtang shinkula closed yellow alert hailstorm
Published On: Apr 05, 2026 | 06:43 AM