होमहिमाचलसुपर स्टोरीसरकारी योजनाराशिफलयूटीलिटीमेरी पांगीबिज़नेस न्यूज़टेक्नोलॉजीअभी-अभी

Himachal Kullu Local News: कुल्लू के अखाड़ा में पहाड़ दरकने से मची तबाही, खाली कराए गए कई मकान

Himachal Kullu Local News :  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मुख्यालय के साथ लगते अखाड़ा बाजार में गुरुवार शाम को पहाड़ी दरकने से भारी मलबा और चट्टानें सड़क पर आ गिरीं। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने आनन-फानन में पांच-छह मकानों को खाली करवा दिया है। प्रभावित परिवारों को गुरुद्वारे में ठहराया गया है। पिछले मानसून में इसी स्थान पर 10 लोगों की जान जा चुकी है
admin
admin
06:43 AM 05 Apr 2026
Share
Himachal Kullu Local News: कुल्लू के अखाड़ा में पहाड़ दरकने से मची तबाही, खाली कराए गए कई मकान
Himachal Kullu Local News : कुल्लू ।  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पिछले तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर तबाही के संकेत आना शुरू हो गए है । गुरुवार शाम कुल्लू के अखाड़ा क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा अचानक दरक गया। बड़े-बड़े पत्थर और भारी मात्रा में मलबा सीधे मुख्य सड़क पर आ गिरे। गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह चट्टानें गिरीं, वहां से कोई वाहन या व्यक्ति नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुल्लू के इस इनर अखाड़ा के लोगों के लिए यह सिर्फ एक लैंडस्लाइड नहीं है बल्कि एक खौफनाक याद की वापसी की याद दिलवाता है। पिछले साल मानसून के दौरान इसी पहाड़ी के अस्थिर होने के कारण एक मकान मलबे में दब गया था, जिसमें 10 लोगों की जान चली गई थी। यही वजह है कि जैसे ही गुरुवार रात को दोबारा पत्थर गिरने शुरू हुए, पूरे इलाके में दहशत फैल गई। लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। मठ क्षेत्र की पहाड़ी वर्तमान में पूरी तरह अस्थिर नजर आ रही है और वहां से लगातार मिट्टी खिसक रही है।

प्रशासन ने खाली कराए मकान, गुरुद्वारे में दी शरण

खतरे की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। तहसीलदार और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर पहाड़ी के बिल्कुल नीचे स्थित पांच से छह मकानों को खाली करवा दिया है। प्रशासन ने इन परिवारों को सलाह दी है कि जब तक मौसम साफ नहीं होता और भू-वैज्ञानिक पहाड़ी की स्थिरता की जांच नहीं कर लेते, तब तक वे अपने घरों में न लौटें। इन प्रभावित परिवारों के लिए स्थानीय गुरुद्वारे में रहने और लंगर (भोजन) की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें इस संकट की घड़ी में कोई असुविधा न हो।

सड़कों पर खड़े वाहनों को हटाने के निर्देश, यातायात प्रभावित

लैंडस्लाइड के कारण इनर अखाड़ा मार्ग पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सड़क पर गिरे पत्थरों के कारण बार-बार जाम की स्थिति बन रही है। प्रशासन ने बचाव कार्यों में बाधा न आए, इसके लिए सड़क किनारे पार्क किए गए सभी निजी वाहनों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने कई गाड़ियों को क्रेन की मदद से हटवाया है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि पत्थर गिरने का सिलसिला शुक्रवार सुबह भी जारी रहा, जिससे बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है।

बारिश ने बढ़ाई चिंता, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

मौसम विभाग ने कुल्लू सहित पूरे प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के कारण पहाड़ों की मिट्टी ढीली हो गई है, जिससे लैंडस्लाइड का खतरा और अधिक बढ़ गया है। उपायुक्त कुल्लू ने लोगों से अपील की है कि वे पहाड़ी क्षेत्रों की ओर अनावश्यक यात्रा न करें और जिन घरों के पीछे दरारें दिख रही हैं, वे बिना देरी किए प्रशासन को सूचित करें। फिलहाल, लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मलबे को हटाने के लिए तैनात है, लेकिन लगातार गिरते पत्थर काम में बड़ी बाधा बन रहे हैं।
Chamba Himachal weather Clear Weather in Himachal
End of Article
Web Title: kullu inner akhara landslide houses evacuated safety alert
Published On: Apr 05, 2026 | 06:43 AM