केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने अपना ई-केवाईसी (e-KYC) सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। जिन किसानों के दस्तावेजों या केवाईसी में किसी प्रकार की त्रुटि है, उन्हें इस किस्त से वंचित रहना पड़ सकता है। लाभार्थियों को सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द अपने नजदीकी सीएससी केंद्र या आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी अपडेट करवा लें ताकि अगली किस्त में कोई बाधा न आए।
असम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि वैश्विक बाजार में हो रही उठा-पटक का सीधा असर हमारे किसानों पर न पड़े। उन्होंने कहा, "अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरिया की जो बोरी 3000 रुपये में मिलती है, वह हमने अपने किसानों को सिर्फ 300 रुपये में उपलब्ध कराई है।" पीएम ने जोर देकर कहा कि कृषि को बाहरी संकटों से बचाने के लिए सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में किसानों पर 12 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
यदि आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और अपनी 22वीं किस्त का स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें:
पीएम मोदी ने इस दौरान प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और खेतों में सोलर पंप लगाने की दिशा में सरकार के प्रयासों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि किसान न केवल सोलर पंप से सिंचाई कर रहे हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली बेचकर कमाई भी कर रहे हैं।
The page you are looking for might have been removed or is temporarily unavailable.