viru rana
@admin
Admin
: हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है । यहां पर एक 22 वर्षीय दुकानदार ने 9 साल की मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। बच्ची ने दो दिन बाद हिम्मत जुटाकर अपनी मां को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों ने महिला पुलिस थाना चम्बा में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अदालत ने उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
1 article published